मरसलगंज में संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
फिरोजाबाद जनपद के गाँव मरसलगंज गांगनी में राष्ट्रीय संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव श्रद्धा, सामाजिक एकता और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रहीशपाल दिवाकर की अध्यक्षता में जयवीर सिंह दिवाकर एवं दारा सिंह दिवाकर के सहयोग से दिवाकर समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर फिरोजाबाद, रहे। कार्यक्रम का संचालन शीलेंद्र दिवाकर ने किया। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन एवं उनके समाज सुधार कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सिलेटी सिंह दिवाकर ने उन्हें महान समाज सुधारक, कवि और संत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और गरीबों की सहायता के लिए समर्पित किया। कमल सिंह दिवाकर एवं अनार सिंह दिवाकर ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते थे।
कार्यक्रम में दूर-दराज से आए दिवाकर समाज के लोगों का पगड़ी-पट्टा पहनाकर तथा संत गाडगे महाराज का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि वे समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कमल सिंह दिवाकर, अनार सिंह दिवाकर, महेश दिवाकर, नेम सिंह दिवाकर, सिलेटी सिंह दिवाकर, नरेन्द्र दिवाकर, सुखवीर दिवाकर, सनी दिवाकर, रघुवीर दिवाकर, नरेश दिवाकर, राहुल दिवाकर, विजेंद्र दिवाकर सहित दिवाकर समाज के अनेक पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष रहीशपाल दिवाकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
