कानपुर जिले में सेक्स रैकेट सरगना की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले 2 कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, 3 अप्रैल को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया था। रैकेट के सरगना रोहित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, रैकेट 20 होटल्स में युवतियों को भेजते थे।
उधर, सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद आरोपी रोहित और उसके साथी साहिल के कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में वह एक किशोर को डंडों-जूतों से पीट रहा है, फिर उस पर पेशाब कर रहा था तो एक दूसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी का नाम लेकर धौंस दिख रहा था, कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा- दो कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया गया था जबकि साहिल को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
