Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

2002 में हुए फर्जी एनकाउंटर में फसी पुलिस, दरोगा सहित 3 को जेल, SHO फरार

Admin
Last updated: सितम्बर 25, 2021 6:29 अपराह्न
By Admin 8 Views
Share
7 Min Read
SHARE

Bulandshahr Crime News : 19 साल पहले वर्ष 2002 में NH 91 पर सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में आरोपी पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गये है। न्यायालय ने जहां कोर्ट में पेश हुए उपनिरीक्षक संजीव कुमार को जेल भेज दिया वही न्यायलय से जारी गैर जमानती वारंट के बाद 3 कांस्टेबलों को भी जेल भेज दिया गया है। हालांकि उस समय के सिकंद्राबाद थाने के एसएचओ व सीओ पड़ से वीआरएस ले चुके रणधीर सिंह फरार है।

Contents
ये था पूरा मामलाजाम लगाने पर किया था मामला दर्ज4 पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में किया था सरेंडरफरार रणधीर की तलाश में जुटी है पुलिसबेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की 19 साल से कानूनी लड़ाई है जारी

ये था पूरा मामला

3 अगस्त 2002 की सुबह सिकंद्राबाद में फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये बीटेक के छात्र प्रदीप कुमार के पिता यशपाल सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2002 को उस समय के सिकन्द्रबाद थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह देर रात को बुलंदशहर देहात कोतवाली बॉर्डर से टीम के साथ गश्त करते हुए वापस सिकंदराबाद की ओर लौट रहे थे । गांव आढ़ा मोड़ के निकट पहुंचे तो बिलसूरी की ओर से फायरिंग की आवाज सुनायी पड़ी।

जिस पर वह हमराही पुलिसकर्मी कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, मनोज, श्रीपाल जीप चालक , सतेंद्र, संजीव कुमार, तोताराम और रघुराज के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक रोडवेज बस से यात्रियों के चीखने की आवाज आ रही थी। इसी दौरान बस से तीन बदमाश निकलकर आढ़ा गांव की ओर भागने लगे।

पुलिस के रोकने पर जब नही रुके तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त पुलिस ने प्रदीप कुमार(22) पुत्र यशपाल सिंह निवासी गांव सहपानी थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई । पुलिस ने मृतक को लुटेरा बताया। थाना प्रभारी नीरिक्षक रणधीर ने धारा 307 व 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रदीप सहित 3 लोगो के खिलाफ सिकंद्राबाद कोतवाली में मामला।दर्ज किया था।

- Advertisement -

You Might Also Like

तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना
कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह

जाम लगाने पर किया था मामला दर्ज

छात्र प्रदीप को लुटेरा बताकर एनकाउन्टर में हत्या करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा प्रदर्शन किया था, परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी, मगर 4 अगस्त 2002 को थाना प्रभारी नीरिक्षक रणधीर ने जाम लगने पर मार्ग अवरुद्ध करने व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के आरोप में यशपाल सहित 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर डाला था।

CBCID ने भी कर दी थी क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल

यशपाल सिंह ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद सिकंद्राबाद के SHO रणधीर सहित 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रदीप की हत्या का मामला दर्ज कराया जा सका। बाद में मामले की जांच होने पर सीबीसीआईडी ने भी एफआर लगा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। लेकिन उसी दौरान कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटिशन दायर की।

जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने एफआर निरस्त कर दी और मामले में सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दायर कर जांच पड़ताल के निर्देश दिए। साथ ही बाद में आरोपियों के खिलाफ पहले वारेंट जारी किए गए थे। न्यायालय ने मामले में अप्रैल 2019 को पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद रणधीर सिंह (सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी), पूर्व सिपाही संजीव कुमार (वर्तमान उपनिरीक्षक), सिपाही मनोज कुमार और जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू जारी किए थे।

एनबीडब्ल्यू जारी होने पर अब वर्तमान में उपनिरीक्षक हो चुके पूर्व आरोपी सिपाही संजीव कुमार ने गत 20 सितंबर को न्यायालय पहुंच कर आत्मसमर्पण किया। जबकि, एक आरोपी कांस्टेबल मनोज कुमार जिसकी वर्तमान में तैनाती सेल टैक्स विभाग मथुरा में है को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -

वहीं, शनिवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी सिपाही जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपी पूर्व थाना प्रभारी नीरिक्षक रणधीर सिंह ने अभी तक न तो सरेंडर किया है और पुलिस न ही उनकी गिरफ्तार कर सकी है।

4 पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में किया था सरेंडर

यशपाल सिंह ने बताया गया कि छात्र प्रदीप हत्याकांड में मामले में वर्ष 2018 में आरोपी कांस्टेबल तोताराम, रघुराज और जीप चालक कांस्टेबल श्रीपाल ने एनबीडब्ल्यू जारी होने पर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि, आरोपी कांस्टेबल सतेंद्र ने वर्ष 2019 में सरेंडर किया। हालांकि, वर्तमान में ये सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं।

फरार रणधीर की तलाश में जुटी है पुलिस

एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय ने प्रदीप एनकाउंटर मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एनबीडब्लयू जारी किए थे। जिनमें से उपनिरीक्षक संजीव कुमार न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं। जबकि, सिपाही जितेंद्र और मनोज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रणधीर सिंह फरार है, शीघ्र फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की 19 साल से कानूनी लड़ाई है जारी

फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए छात्र प्रदीप कुमार के पिता यशपाल सिंह ने बताया कि बेटे को न्याय दिलाने के लिए 19 साल तक कानूनी लंबी लड़ाई लड़ी है दबंग पुलिस कर्मियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के दौरान बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा आज भी उन्हें जान का खतरा सताता है।

यशपाल सिंह बताते हैं कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा मगर उन्हें भारतीय न्यायालय पर आज भी पूरा भरोसा है। 19 साल तक लंबी लड़ाई लड़ने के लिए अपनी काफी जमीन भी बेच चुके हैं।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Saharanpur UPSC Topper : सहारनपुर की स्मृति सिंह ने हासिल की 671 वीं रैंक, बोलीं- मां-पापा को कामयाबी पाने का श्रेय
Next Article योगी सरकार में गुंडागर्दी कम हुई है और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिल रहा है: सत्यपाल सिंह
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

घने कोहरे में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, बस चालक घायल

मार्च 10, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, बोलीं- ‘परेशान करने वालों पर बरतें जीरो टॉलरेंस

मार्च 10, 2026
अलीगढ़उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह की मण्डलीय बैठक 17 मार्च को

मार्च 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology