प्रयागराज के 21 वर्षीय युवक नागेन्द्र कुमार की नागपुर में पुलिस कस्टडी (हवालात) में मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 21 वर्ष के नागेंद्र कुमार की नागपुर मे थाने की हवालात मे मौत हो गई। पुलिस सुसाइड बता रही है.. वही नागेंद्र की फैमिली पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप लगा रही है। पुलिस ने उसे नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप मे पकड़ा गया था।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर उतरांव थाने पहुंचे और सैदाबाद-बलीपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नागेंद्र की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
मृतक के पिता राम जी ने मामले में महाराष्ट्र पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
वहीं विरोध के दौरान ग्रामीणों ने उतरांव थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर गाड़ी तोड़ने और मारपीट करने गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
@India_NHRC
