Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश में छद्म समाजवाद और माफियावाद की राजनीति पर सर्जिकल स्ट्राइक

admin
Last updated: मार्च 4, 2023 2:29 अपराह्न
By admin 10 Views
Share
10 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश में छद्म समाजवाद और माफियावाद की राजनीति पर सर्जिकल स्ट्राइक
योगीराज में नही सहा जाएगा रामचरित मानस का अपमान

मृत्युंजय दीक्षित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र में तीखे तेवर दिखाए और राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का उद्घोष किया। इसके साथ ही माफियाओं और उनके सहयोगियों के विरुद्ध जिस प्रकार का अभियान प्रारम्भ हुआ उससे यह बात बिल्कुल सत्य सिद्ध हो रही है कि यूपी के लिए योगी ही उपयोगी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिस प्रकार माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही हो रही है उससे हाईकोर्ट व निचली अदालतों का साहस भी बढ़ रहा है और अब वह निर्भय होकर राजनैतिक संरक्षण प्राप्त माफियाओं के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सदन के दोनों सदनों मे दिये गये भाषणों में यह साफ कर दिया है कि माफिया को बचाने के लिए बड़े -बड़े नेता जो कवच देते हैं उसके बावजूद ऐसे अपराधी अब बच नहीं सकेंगे। मुख्यमंत्री के इन तीखे तेवरों के बाद गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और अपनी जान की भीख मांग रहा है।
समाजवादी सरकार में पले बढ़े माफिया जो यह सोचते थे उनके ऊपर कोई हाथ डाल ही नहीं सकता वो आज जमानत पाने के लिए तड़प रहे हैं । समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा समर्थित सभी माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खां, गायत्री प्रजापति व कानपुर के इरफान सोलंकी सहित अनेकों की कमर अब टूट रही है । योगी जी के विधानसभा वाले उद्घोष के बाद ऐसे अपराधी तत्वों व उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्यवाही और अधिक तीव्र हो गई है। समाजवादी पार्टी सहित वह सभी राजनैतिक दल जिन्हें इन माफियाओें के सहारे राजनैतिक लाभ प्राप्त होता था और तुष्टिकरण की राजनीति पल्लवित होती थी वह बंद होता प्रतीत रहा है। यह सभी दल माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता के बल पर ही चुनाव जीतते आ रहे थे।
जन सामान्य पर योगी जी के, “माफिया को मिट्टी में मिला देंगे” उद्घोष का व्यापक प्रभाव पड़ा है और उसकी अपेक्षाएं भी उसी अनुपात में बढ़ गयी हैं । घरों की बैठकों से चाय की दुकानों तक और कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक इसकी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति के तहत सरकार जो कार्रवाई कर रही है उसके परिणाम भी शीघ्र ही सामने आयेंगे।
राह से भटके और माफिया की गोद में खेलते हुए समाजवाद पर तीखा हमला बोलते हए योगी जी ने जातीय जनगणना की मांग कर रही समावजादी पार्टी की मांग की धार को कुंद करते हुए कहा कि समाजवादी बहुरूपिया ब्रांड है। प्रगतिशील समाजवाद, लोकतांत्रिक समाजवाद, प्रजातांत्रिक समाजवाद और इसके अलावा पारिवारिक समाजवाद। अमीरों को गरीब, गरीबों को गुलाम, बुद्धिजीवियों को को बेवकूफ और नेताओं को खुद को शक्तिशाली बनाने का सबसे बड़ा पाखंड ही समाजवाद है।
योगी जी ने जाति की बात करने वाले अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में वर्षों तक जाति व धर्म के आधार के पर माफिया को संरक्षण मिलता था।मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण समावजादी सरकार तो आतंकियों की रिहाई के लिए भी पैरवी कर रही थी। पहले जातियों का समर्थन लेने के लिए राजनैतिक दलों ने माफिया का सहारा लिया फिर जातियों के आधार पर ताकतवर बनने वाले बाहुबली अपराधी खुद राजनीति में उतरे जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी ने अपना एक क्षेत्रीय दल भी बना लिया था।आज यही अपराधी थर- थर कांप रहे हैं। एक दौर वह भी था जब ऐसे तत्वों के लिए चौराहों पर शेरो शायरी के आयोजन करके उनका महिमा मंडन किया जाता था। कुछ वर्षों पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद की तूती बोलती थी।एक शाम प्रयागराज में शायरों की उनके नाम की महफिल सजी थी तो एक शायर ने उसकी शान में कसीदे पढ़े थे।आज अतीक अहमद के गुर्गों के घर बुलडोजर से ध्वस्त किये जा रहे हैं। माफिया पर कार्यवाही हो रही है तो सेकुलर दल झूठा प्रचार कर रहे हैं कि प्रदेश में गरीब अल्पसंख्यकों के घर तोड़े जा रहे हैं ।
रामचरितमानस की प्रतियाँ जलाना 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान – योगी
रामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ को जलाने की घटना पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि ऐसा कृत्य किसी और मत या मजहब के ग्रन्थ के साथ हुआ होता तो तब क्या स्थिति होती?उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को जलाना देश- दुनिया के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट की सफलता से आशंकित सपा ने रामचरित मानस और उसके रचयिता संत तुलसीदास का अपमान करके एक साजिश रची। योगी ने सदन में बोलो, “रामचंद्र की जय” का जयकारा देने वाले तुलसीदास को मध्य काल में रामचरित मानस और रामलीलाओं के माध्यम से पूरे समाज को एकजुट करने का श्रेय देते हुए कहा कि भगवान राम को अपना राजा मानने वाले संत ने मुगल बादशाह अकबर के बुलावे को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि-
हम चाकर रघुबीर के, पटौ लिखौ दरबार। अब तुलसी का होहिंगे, नर के मनसबदार।।
योगी ने कहा कि रामचरित मानस अवधी में रची गई।अवधी भाषा में एक वाक्य है, ”भैया इतने देर से केका ताड़त रहा? ”फिर बताया कि यहां ताड़त का अर्थ देखने से है। तुलसीदास जी बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले के राजापुर गांव में जन्मे थे। बुंदेली में एक वाक्य है – भइया मेरे लड़िकन को ताड़े रख्यो। यहाँ ताड़े का क्या अर्थ है, देखे रहना । योगी ने वह चौपाई सुनाई, जिसको लेकर पाखंड फैलाया जा रहा है,
प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्ही, मरजादा पुनि तुम्हरी कीन्ही।। ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी।।
इसकी व्याख्या करते हुए कहा कि यह प्रसंग तब आता है जब भगवान राम लंका जाने केलिए समुद्र से तीन दिन तक रास्ता देने की विनय करते हैं। समुद्र के रास्ता न देने पर लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम को धनुष बाण देते हैं और भगवान राम धनुष पर तीर का संधान करके समुद्र को चेतावनी देते हैं। तब समुद्र प्रकट होकर इन पंक्तियों को कहता है।
योगी ने कहा कि ढोल वाद्य यंत्र है और इस संदर्भ में गंवार से आशय अशिक्षित से है। शूद्र का आश्रय श्रमिक वर्ग से है किसी जाति विशेष से नहीं। योगी ने मानस की सप्रसंग व्याख्या जारी करते हुए कहा कि नारी का अर्थ नारी शक्ति से है।मध्यकाल में जब यह धर्मग्रंथ रचा गया तो महिलाओं की उस समय की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं। बाल विवाह जैसी विकृतियां भी उस समय ही पनपी थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा कार्यालय संत तुलसीदास के खिलाफ अभियान चला रहा है जगह -जगह मानस जैसे ग्रंथ का अपमान कर रहा है। ये नहीं हो सकता कि जिसकी मर्जी आए वह हिंदुओं का अपमान कर ले, अपने अनुरूप धर्मग्रंथ की विवेचना कर ले।उन्होंने कहा कि आपको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि उप्र राम और श्रीकृष्ण, गंगा -यमुना और संगम की धरती है। इसी धरती पर रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ रचे गये जिसे जलाकर आप 100करोड़ हिंदुओ को अपमानित कर रहे हैं।
योगी जी ने विपक्ष को स्पष्ट संकेत व संदेश दिया है कि समस्या के समाधान के लिए ”भाग लो” या फिर ”भाग लो।”
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि यह धरती राम और कृष्ण की धरती है और उन्होंने रामराज्य की संपूर्ण स्थापना का संकल्प लिया है। वर्तमान में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और वह मंदिर तथा प्रदेश के सभी धार्मिक तीर्थस्थल व पर्यटन केंद्र पूरी तरह से सुरक्षित रहें ,प्रदेश में निवेश और निवेशक सुरक्षित रहें उसके लिए माफियाओं व उनको संरक्षण देने वाले हर प्रकार के तंत्र के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही व शाब्दिक स्ट्राइक की भी बहुत आवश्यकता थी और योगी जी ने दोनों ही कर दिखाई हैं ।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article शेखों ने जिंदगी बनाई नरक, 18 घण्टे काम और रात बेडरूम सर्विस
Next Article भाजपा ने बूथ शसक्तीकरण अभियान की सोपी जिम्मेदारी
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026
अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology