Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअपराधउत्तर प्रदेशप्रयागराज

सजा सुनते ही भाई से लिपटकर रोया अतीक, बोला- अल्लाह जाने कब होगी मुलाकात

admin
Last updated: मार्च 30, 2023 7:46 पूर्वाह्न
By admin 7 Views
Share
5 Min Read
SHARE

सजा सुनते ही भाई से लिपटकर रोया अतीक, बोला- अल्लाह जाने कब होगी मुलाकात साबरमती जेल से जिस ऐंठ, गुरुर और रुआब के साथ माफिया अतीक निकला और झांसी में जिस ठसक के साथ बोला कि अब डर काहे का। कोर्ट का फैसला सुनते ही सारी अकड़ ढीली पड़ गई।यह वही शहर है, जहां अतीक के आतंक के आगे बड़े-बड़ों की घिग्घी बंध जाया करती थी। मगर उमेश पाल अपहरण कांड के फैसले ने बता दिया कि माफिया के अपराध का घड़ा भर चुका है। अब उसकी बाकी की जिंदगी जेल की बैरक में तन्हाई में ही गुजरेगी।

साबरमती जेल से रविवार शाम छह बजे माफिया अतीक अहमद को लेकर पुलिस टीम प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। सारे चैनलों ने इसे चर्चा का विषय बना दिया। उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक और उसके भाई अशऱफ की मंगलवार को पेशी हुई। कोर्ट में जैसे ही अतीक ने कदम रखा, उसके खिलाफ फांसी दो..फांसी दो का नारा लगने लगा। कभी अतीक के खिलाफ किसी की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं होती थी, आज विरोध में आवाज बुलंद थी। गुंडा, माफिया से विधायक और फिर सांसद बन बैठा।

अपराध के बल पर अरबों का साम्राज्य खड़ा करने वाला अतीक कोर्ट में अपने को तन्हा पा रहा था। अवैध कारोबार संभालने और सियासी बागडोर पकड़ने वाला माफिया अतीक दोषी करार होने पर फफक पड़ा। उसका शरीर शिथिल पड़ चुका था, उसे सहारे की जरूरत थी। कोर्ट रूम में अपने छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को गले लगाकर लिपट गया, कहा-भाई अपना ध्यान रखना, अल्लाह जाने अब कब मुलाकात होगी।

गले लगने पर अतीक की आंखें डबडबा गईं, आंसू निकलने लगा, अशरफ का भी गला रुंध गया। माफिया का गुरुर ठंडा पड़ चुका था। यह देख बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता भी कुछ देर के लिए खामोश रहे। कभी आतंक का पर्याय बने माफिया अतीक का यह हाल देख कुछ वकीलों ने टिप्पणी की- यहां कानून का राज है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अतीक ने खुद की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए अदालत से बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने की गुजारिश की।

- Advertisement -

You Might Also Like

पत्नि की हत्या कर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा 

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के बाद अतीक ने केवल उमेश पाल ही नहीं बल्कि चार गवाहों की गवाही अपने पक्ष में दर्ज करा ली थी। मगर अभियोजन पक्ष की ओर प्रभावी पैरवी की जा रही थी। मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेशी के दौरान अतीक ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। पुलिसकर्मी उसे बार-बार सहारा दे रहे थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे अतीक सहित अन्य अभियुक्तों को कोर्टरूम में पेश किया गया।

दोनों भाई आमने-सामने हुए तो गले लग गए। इसके बाद अदालत ने सुनवाई करते हुए अतीक, सौलत हनीफ और दिनेश पासी को दोषी करार दे दिया। यह सुन माफिया ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी। अनुमति मिलने पर वह आपबीती सुनाते हुए खुद को निर्दोष बताते हुए कम से कम सजा देने की प्रार्थना की। इसके बाद कोर्ट ने लंच के बाद फैसला सुनाने का आदेश दिया। तब अतीक अपने समेत अन्य आरोपितों व अधिवक्ताओं से बातचीत करने लगा।

कोर्ट दोबारा बैठी तो तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत का फैसला सुनते ही अतीक बेचैन हो उठा। सजा की कापी मिलने और वारंट बनने के बाद जब पुलिसकर्मियों ने चलने के लिए कहा तो अतीक अपने छोटे भाई अशरफ के गले से लिपटकर रोने लगा और कहा कि अल्लाह जाने अब कब मुलाकात होगी। दोनों भाई इससे पहले लखनऊ की सीबीआइ कोर्ट में मिले थे। माफिया के फफक कर रोने की बात कोर्टरूम से बाहर आई तो लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

हुजूर मालूम है, हमें मिलेगी सजा

माफिया अतीक अहमद एमपी-एमएलए कोर्ट के अंदर जैसे ही दाखिल हुआ, उसने जज डा. दिनेश चंद्र शुक्ल का अभिवादन किया। इसी के साथ उनसे हाथ जोड़कर कहा कि हुजूर मालूम है कि हमें सजा मिलेगी। वहीं अभियोजन और बचाव पक्ष के वकील मुस्कुरा कर रह गए।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article 10 साल पुराना वाहन है आपके पास तो पडले खबर, जब्त करेगी पुलिस
Next Article 264 वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर मेरे भाव –
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026
अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology