देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इसी को देखते हुए मुंबई में बीएमसी ने गुरुवार यानी आज सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है।
मौसम विभाग की तरफ से राज्य में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, शिमला, सोलन और मंडी सहित हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, 29 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कर्नाटक में भी बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam : देश के किन हिस्सो में होगी जमकर बारिसकिन
