Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
झारखंडराजनीति

झारखंड के चुनाव में कोर वोटर्स का बिखराव बना भाजपा की हार का कारण

Admin
Last updated: दिसम्बर 2, 2024 12:58 अपराह्न
By Admin 16 Views
Share
6 Min Read
SHARE

डॉ.नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी

देश में पिछले दिनों महाराष्ट्र व झारखंड में विधान सभा के चुनाव हुए उसमें महाराष्ट्र में एनडीए को अपार सफलता मिली। वहीं झारखंड में उसे हार का सामना करना पड़ा। हार के नतीजों पर सभी दलों में मंथन चल रहा है कि जनता के विश्वास पर खरे क्यों नहीं उतर पाएं ? इसी का विश्लेषण प्रस्तुत है।

भाजपा ने इस बार महाराष्ट्र व झारखंड के विधानसभा चुनाव एवं उपचुनाव में घुसपैठियों के विरुद्ध लड़ाई को आधार बनाकर चुनाव लड़ा । यदि महाराष्ट्र विधानसभा तथा यूपी उपचुनाव की बात करें तो ‘बंटेंगे तो कटेंगे, ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ के नारे को कमोबेश भारी सफलता मिली परंतु वहीं झारखंड में इसका कुछ भी असर नहीं दिखा। वास्तव में नारे का दाव ही उल्टा पड़ गया। हम देखते हैं कि झारखंड की परिस्थिति, तथाकथित डेमोग्राफी, आदिवासियों का तीर धनुष के प्रति आकर्षण,मइया सम्मान योजना, कल्पना सोरेन का नया अवतार आदि ने भाजपा की गोगो दीदी योजना पर पानी फेर दिया। बची खुची कसर जयराम महतो के बगावती तेवर ने निकाल दी। शायद भाजपा ने जयराम महतो को समझने में भूल की क्योंकि लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्र में उनको पड़े वोट में यदि भाजपा, आजसू, जदयू को पड़े वोट को जोड़ दें तो एनडीए को 48 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं मांडू तथा लातेहार में जीत का अंतर 500 से भी नीचे रहा । यहां भी जयराम महतो ने प्रभावित किया। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि प्रायः भाजपा के कोर वोटर्स पर ही जयराम महतो ने सेंध मारी की। झारखंड की पृष्ठभूमि में जयराम नामक एक नई राजनीतिक धुरी का प्रादुर्भाव हुआ है जिसके इर्द-गिर्द राजनीतिक गतिविधियां भविष्य में चलने का संकेत दे रही है।

जहां तक घुसपैठियों और तथाकथित डेमोग्राफी का प्रश्न है तो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता । बात सत्य है लेकिन प्रश्न उठता है कि इसका जिम्मेवार यदि झामुमो सरकार को माना जाए तो कहीं न कहीं दोषी भाजपा सरकार भी है कि समय आपके हाथ में भी था तो फिर आपने क्यों नहीं उचित कदम उठाया क्योंकि इसका आगाह तो वर्षों पहले से शुरू हो गया था? बस यहीं खेला हो गया और इंडिया गठबंधन ने उल्टा दोष भाजपा पर ही लगा दिया और इसका असर दिखा भी। गौर करने वाली बात यह है कि चुनाव घोषणा के पूर्व झारखंड में ऐसा माहौल था मानो हेमंत सरकार अब फिर दोबारा नहीं आएगी। चाहे वो अवैध खनन का मामला हो, विभिन्न प्रकार की एजेंसियों की जांच हो, तथाकथित घोटाले से प्राप्त बड़ी धनराशि हो, रोजगार गारंटी की वादाखिलाफी हो, ये सारे मुद्दे चुनाव आते-आते गौण हो गए और फ्री की रेवड़ी ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

- Advertisement -

You Might Also Like

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा
आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

एक बात तो स्पष्ट हो गई कि विशेषकर आदिवासियों को विकास आदि से कोई लेना-देना नहीं रहता है। उनका झुकाव एकतरफा होता है और उसमें अल्पसंख्यकों का मेल तथा कुछ हद तक भाजपा के कोर वोटर्स का बिखराव भाजपा के हार का कारण बना जबकि चुनाव के पूर्व पृष्ठभूमि बिल्कुल ही भाजपा के पक्ष में तैयार लग रही थी लेकिन हेमंत सोरेन का जेल जाना और फिर कल्पना सोरेन का एक ट्रम्प कार्ड के रूप में उभरना और जेल से निकलने के बाद उसे जनता के सेन्टिमेंट से जोड़ देने में वे सक्षम हो गए और इसका तोड़ भाजपा नहीं निकाल पाई। भले ही झारखंड की जनता थोड़े से क्षणिक लाभ में बहकर भाजपा द्वारा उठाए गए घुसपैठ के मुद्दे पर गोलबंद नहीं हुई लेकिन यदि यह सत्य है तो इसका दूरगामी प्रभाव बड़ा ही वीभत्स हो सकता है जिसे अभी कहना सही नहीं है क्योंकि राज्य सरकार इस बात को सिरे से नकार रही है।

घुसपैठ एक विचित्र मुद्दा है जिसकी भाजपा घोर विरोधी है परन्तु बाक़ी दल इस पर कुछ नहीं बोलते हैं। और तो और ,किसी प्रकार से कोई दस्तावेज भी दिखाने को तैयार नहीं है। हम कहते है कि जब किसी होटल में एक रात ठहरने के लिए किसी को अपना आईडी कार्ड दिखाना पड़ता है तो फिर आप तो देश में सदा के लिए रहने आए हो, स्वाभाविक है आपको आइडेंटिटी कार्ड दिखाना ही चाहिए । और यह किसी भी सरकार का फर्ज बनता है। इस बात पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट रहना ही चाहिए। अगर आपका आईडी कार्ड सही है तो फिर कोई उसे निकाल नहीं सकता

लेकिन यदि चोरी या घुसपैठ से घुसे हो तो फिर यहां रहना वाजिब नहीं है।

भाजपा की हार पर यदि सही से मंथन किया जाए तो इस बात को मानना ही पड़ेगा कि भाजपा का मुख्य फोकस हिन्दू वोटर्स पर था जिनका निश्चित रूप से बिखराव हुआ है। कुछ आपसी मतभेदों ने भी भीतरघात करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अंततः हार का कारण बने जबकि भाजपा ने बिल्कुल सही ढंग से सोच समझकर पृष्ठभूमि तैयार की थी। वहीं, टिकट का बंटवारा भी छिटपुट विवाद को छोड़कर सही ही किया था पर दुर्भाग्यवश मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं हुए, इसलिए इस पर मंथन जरूरी है। वैसे सभी दल अपनी हार जीत पर मंथन करते है लेकिन इस पर गम्भीरतापूर्वक मंथन करना पड़ेगा, तो ही जनता के विश्वास को राजनीतिक दल जीत सकेंगे।

डॉ.नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी

- Advertisement -
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article शिवसेना यूबीटी यदि सूझबूझ दिखाए तो पुनः पलट सकती है सियासी बाजी!
Next Article तो फिर यूं हुआ मैंने उसे जाने दिया
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डिंपल यादव का आह्वान: 2027 में भाजपा का सफाया करने के लिए कमर कसें कार्यकर्ता

फ़रवरी 8, 2026
अपराधअलीगढ़

निधौली कलां में 16 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

फ़रवरी 6, 2026
अंतराष्ट्रीयमहिला

सोना-चांदी में भारी गिरावट, निवेशकों को फिर लगा करारा झटका

फ़रवरी 5, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology