Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

जलवायु परिवर्तन की चपेट में श्रमिक

admin
Last updated: जनवरी 27, 2025 11:31 पूर्वाह्न
By admin 16 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जलवायु परिवर्तन की चपेट में श्रमिक

जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसमी घटनाओं में वृद्धि श्रमिकों के रोजगार, कार्यक्षमता, कार्यावधि उत्पादकता, स्वास्थ्य और जीवन को प्रभावित करती है। निम्न पर्यावरणीय दशाओं में कार्य करने को विवश श्रमिक स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवन की हानि के रूप में बड़ी कीमत चुकाता है। चरम मौसमी घटनाओं के कारण जब लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं, वैसी स्थिति में भी श्रमिक रोजगार के लिए दर-दर भटकने को विवश होते हैं।
जलवायु परिवर्तन के कारण प्रभावित होने वाले श्रमिक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार 2030 तक दुनियाभर कुल कामकाजी घंटों का 3.8 प्रतिशत तक जलवायु-प्रेरित उच्च तापमान के कारण नष्ट हो सकता है। यह 13.6 करोड़ पूर्णकालिक नौकरियों के बराबर है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2400 अरब डालर की चपत लग सकती है। तापमान में वृद्धि कार्यस्थल पर श्रमिकों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। ऐसी परिस्थिति में श्रमिक अपेक्षाकृत कम काम कर पाते हैं, क्योंकि गर्मी की मार से बचने के लिए बार-बार विराम लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। भीषण गर्मी श्रमिकों में थकावट, लू और मृत्यु का कारण भी बन सकती है। वहीं पराबैंगनी किरणों के लगातार संपर्क में रहने से त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर कार्य उत्पादकता धीमी हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का कहना है कि 33 से 34 डिग्री सेल्सियस पर उन नौकरियों में उत्पादकता का स्तर आधा हो सकता है, जिनमें शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है। श्रमिकों को वायु प्रदूषण के बढ़ने से श्वसन संबंधी विकारों का सामना करना पड़ता है। धूल, धुएं और प्रदूषण वाले इलाकों में निरंतर काम करने से उनमें अस्थमा व अन्य बीमारियां घर करती हैं। वहीं तीव्र वर्षा और हाड़ कंपाने वाली सर्दी के दिनों में भी श्रमिकों को कार्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दूसरी और बाढ़ एवं सूखा जैसी आपदाओं के कारण श्रमिकों का रोजगार छिन जाना और पलायन की बेबसी भी एक बड़ी आर्थिक विपदा है।
बहरहाल निम्न पर्यावरणीय स्थिति श्रमिकों की कार्यक्षमता को कम करती है। इस प्रक्रिया से उत्पादन और क्रमशः आर्थिक विकास प्रभावित होता है। जलवायु परिवर्तन कई बार निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिकों के लिए काल बन जाता है। पर्यावरण की रक्षा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे रोजगार की रक्षा करना और गरीबी से लड़ना आसान हो सकता है। इससे श्रमिकों को कार्य करने की बेहतर परिस्थिति प्रदान की जा सकती है। श्रमिकों से संतोषजनक काम लेने के लिए जरूरी है कि उन्हें बेहतर पर्यावरणीय माहौल उपलब्ध कराया जाए।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शैक्षिक स्तंभकार स्ट्रीट कौर चंद एमएचआर मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article मेहनत से जीवन
Next Article आज गृह मंत्री अमित शाह का प्रयागराज दौरा, जहां वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

वामा सारथी के तत्वाधान में “वामा वैलनेस कैंप” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइंस एटा में “होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर” लगाकर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देकर दवाएं वितरित की गईं

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

जनपद में बढ़ती शीतलहर से राहत: जिलाधिकारी के निर्देश पर कंबल वितरण, अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था सुदृढ़

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

दिसम्बर 7, 2025
उत्तर प्रदेशलखनऊ

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के आयोजन के क्रम में वाराणसी में ‘वार्तालाप कार्यक्रम’ (मीडिया कार्यशाला) का किया गया आयोजन

दिसम्बर 7, 2025

You May also Like

लेख

क्रिकेट : खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में

नवम्बर 29, 2025
लेख

चमकते शहरों में उपेक्षित बेघर लोग

नवम्बर 29, 2025
लेख

भारतीय चेतना की कृतज्ञता और पाश्चात्य जगत का थैंक्स गिविंग डे

नवम्बर 28, 2025
उत्तर प्रदेशएटा

सपा ने लोधी राकेश राजपूत को बनाया एटा-कासगंज का SIR प्रभारी….मतदाता पुनरीक्षण की करेंगे निगरानी

नवम्बर 28, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology