राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में गांधी जयंती एवं ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन
मैनपुरी। अजय किशोर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातः 7 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विद्यालय में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए।
सर्वधर्म समभाव’, ‘वैष्णव जन’ आदि का गायन हुआ, जिसके बाद स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रधानाचार्या सुमन यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, प्रधानाचार्या सुमन यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम प्रभारी समीक्षा ने किशोरावस्था की समस्याओं पर चर्चा की, तथा डॉ. अर्चना जैन ने मिशन शक्ति की महत्ता बताई। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को स्वच्छतापूर्वक रहने और अपनी समस्याओं को बिना संकोच पूछने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
