Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

संयम की शक्ति

admin
Last updated: अक्टूबर 4, 2025 9:12 पूर्वाह्न
By admin 24 Views
Share
7 Min Read
SHARE

संयम की शक्ति

मानव जीवन का सबसे बड़ा रहस्य बाहर की परिस्थितियों में नहीं, बल्कि हमारे भीतर छिपा होता है। इस रहस्य का नाम है संयम । यह ऐसा गुण है जो साधारण व्यक्ति को भी असाधारण बना देता है। संयम केवल इंद्रियों पर नियंत्रण नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्मों को सही दिशा देने की कला है। अगर विश्वास जीवन का आधार है, तो संयम उसकी दिशा है । मनुष्य के भीतर अपार ऊर्जा होती है। यही ऊर्जा कभी सृजन का साधन बनती है और कभी विनाश का कारण । जैसे नदी जब अपने किनारों में बहती है, तो जीवनदायिनी बनती है, लेकिन बाढ़ बनकर बहती है तो सब कुछ उजाड़ देती है । यही स्थिति मनुष्य की प्रवृत्तियों की भी है। अगर वे संयमित हों, तो सुख, शांति और सफलता लाती हैं और असंयमित हों तो दुख और अशांति । संयम का अर्थ इच्छाओं को दबाना नहीं है। यह आत्मसंयम की वह प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने भीतर उठने वाले विचारों और भावनाओं को उचित दिशा देता है। मसलन, क्रोध हर इंसान को आता है। अगर वह अनियंत्रित हो तो संबंध बिगाड़ देता है, लेकिन संयमित होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति बन जाता है। इसी तरह वाणी पर संयम रखने वाला व्यक्ति कटुता के बजाय संवाद और समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है ।
आज की तेज-तर्रार दुनिया में संयम की आवश्यकता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया के युग में लोग बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे बैठते हैं। इससे संबंधों में कड़वाहट और समाज तनाव फैलता है। अगर व्यक्ति बोलने से पहले ठहर जाए और सोच ले कि उसके शब्द किसी को चोट तो नहीं देंगे तो अनेक विवाद जन्म ही नहीं लेंगे। यह संयम की छोटी-सी आदत बड़े परिणाम ला सकती है। संयम का दूसरा आयाम है इंद्रिय संयम । भोग-विलास की प्रवृत्तियां मनुष्य को आकर्षित करती हैं। खाने-पीने में अति, मनोरंजन में अति या धन की लालसा जीवन का संतुलन बिगाड़ देती है । जो व्यक्ति मितव्ययी होकर जीना सीख लेता है और संसाधनों का संतुलित उपयोग करता है, वह दीर्घकालिक सुख और स्वास्थ्य पाता है । प्राचीन भारतीय संस्कृति में इसी कारण संयम को तपस्या कहा गया है।
संयम का एक रूप समय प्रबंधन में भी झलकता है। असंयमी व्यक्ति समय को गंवा देता है और पछताता है, जबकि संयमी व्यक्ति समय का महत्त्व समझकर हर पल का सदुपयोग करता है । इसलिए संयम को सफलता का मूल मंत्र माना गया है। मानव संबंधों में भी संयम अनिवार्य है। परिवार, मित्रता या दांपत्य जीवन- ये सब धैर्य और संयम पर टिके होते हैं। अगर व्यक्ति अपने स्वार्थ और क्रोध को संयमित न करे, तो रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन जब वह अहंकार पर नियंत्रण करता है तो रिश्ते मधुर बने रहते हैं। यहां संयम त्याग और समझदारी का दूसरा नाम है। संयम का जादू यह है कि यह धीरे-धीरे स्वभाव का हिस्सा बन जाता है। शुरुआत में यह अभ्यास जैसा लगता है, जैसे बोलने से पहले सोचना, गुस्से में प्रतिक्रिया न देना, खाने में मितव्ययिता या समय का नियमित उपयोग करना, लेकिन धीरे-धीरे यह सहज आदत बन जाता है। तब व्यक्ति की वाणी मधुर हो जाती है, विचार सकारात्मक और कर्म सृजनशील । यही परिवर्तन उसे भीतर से सशक्त करता है ।
संयम व्यक्तिगत ही नहीं, सामाजिक जीवन में भी आवश्यक है । छोटी घटनाओं पर हिंसा और विवाद इसी असंयम का परिणाम है। जबकि संयमित समाज में सहयोग, सहिष्णुता और सामंजस्य बढ़ता है । इसलिए संयम को सामाजिक मूल्य भी माना गया है। धार्मिक और दार्शनिक दृष्टि से संयम आध्यात्मिक यात्रा का प्रथम चरण है। योगशास्त्र में इसे विशेष महत्त्व दिया गया है। योगसूत्रों में संयम का उल्लेख यम और नियम के अंतर्गत है । संयम साधक को भीतर की शांति और आत्मज्ञान की ओर ले जाता है। ऋषि-मुनियों ने इसे आत्मा की शक्ति कहा है। इसे संभाल न पाने और टूट जाने के परिणाम हर जगह दिखते हैं। आवेश में लिए निर्णय जीवन भर का पछतावा दे जाते हैं। असंयमित जीवनशैली स्वास्थ्य बिगाड़ देती है । अनियंत्रित वाणी रिश्ते तोड़ देती है। जबकि संयमी व्यक्ति कठिनाइयों को अवसर में बदल देता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है ।
यह भी सत्य है कि संयम का मार्ग आसान नहीं है । मन चंचल है, इंद्रियां आकर्षित करती हैं और परिस्थितियां उकसाती हैं, लेकिन यही चुनौती इसे मूल्यवान बनाती है। संयम धैर्य, अभ्यास और आत्म- जागरूकता से आता है । जब व्यक्ति यह समझ लेता है कि क्षणिक सुख के पीछे भागना आखिर दुख देगा, तब वह संयम अपनाता है। धीरे-धीरे यह उसकी स्थायी शक्ति बन जाता है। संयम का अर्थ जीवन को सीमाओं में बांधना नहीं, बल्कि उसे सशक्त और उद्देश्यपूर्ण बनाना है। जिस प्रकार वाद्ययंत्र की तारें ढीली हों तो उससे धुन नहीं निकलता और अत्यधिक कसी हों तो टूट जाती हैं, उसी प्रकार जीवन भी बिना संयम के या तो सुस्त हो जाता है या तनाव में टूट जाता है। यही वह संतुलन है जो मनुष्य को अपनी शक्ति से परिचित कराता है और उसे जीवन की सच्ची ऊंचाइयों तक ले जाता है। जो स्वयं पर विजय पा लेता है, वही संसार में सच्चा विजेता कहलाता है।
कहा जा सकता है कि संयम उपदेश का नहीं, अनुभव का विषय है। इसे शब्दों से नहीं, अभ्यास से समझा जा सकता है। संयमित जीवन जीना कठिन अवश्य है, पर असंभव नहीं। बोलने से पहले ठहरना, क्रोध पर काबू पाना और समय का सदुपयोग करना जैसी छोटी शुरुआत बड़े परिवर्तन लाती है। यही परिवर्तन जीवन को सशक्त, संतुलित और सार्थक बनाते हैं। संयम ही वह जादू है, जो साधारण मनुष्य को असाधारण बना देता है और स्वयं पर विजय दिलाता है, क्योंकि सबसे बड़ी जीत दूसरों पर नहीं, स्वयं पर होती है।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article मंडी धर्मदास में मनाई गई गांधी, शास्त्री और मसूरियादीन पासी की जयंती, बलिदान को याद किया गया
Next Article यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला डंडा, नकद समन शुल्क 5000 व 125000 कुल जुर्माना किया गया
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

धरना ख़त्म नहीं करा पाए अफसर.. मांग सुनते ही वापस हुए अधिकारी

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

पहली कॉल में अपनापन… फिर शादी का भरोसा और आखिर में हिडन कैमरे का खेल

अगस्त 22, 2026

You May also Like

अपराधमहाराष्ट्र

आई फ़ोन दिलाने की जिद से शुरू हुआ विवाद… और एक ही मिनट में खत्म हो गया पूरा परिवार

अगस्त 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए किसानों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

अगस्त 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

डेढ़ किलोग्राम के विशाल अंडाशय ट्यूमर का मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

अगस्त 19, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 28,035 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

अगस्त 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।