उत्तराखंड के हरिद्वार मे पुलिस कस्टडी के दौरान बदमाशों के हमले का शिकार हुए UP के मुज़फ्फरनगर निवासी विनय त्यागी की AIIMS ऋषिकेश मे इलाज के दौरान मौत हो गई। विनय की पत्नि निशि पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है। विनय वेस्ट UP का HS था। कई बड़े अपराधों मे उसका नाम सामने आया था।
मौत के साथ ही दफ़न हो गया बड़ा राज़…
विनय की बहन सीमा त्यागी ने कल ही मीडिया से बातचीत मे बड़ा राज़ खोला था। सीमा ने कहा था की
देहरादून से कुल 750 करोड़ की चोरी हुई। इसमें पैसा, ज्वैलरी और बेनामी प्रॉपर्टी के कागजात थे। ये माल NHAI ठेकेदार का था। उसने ED से बचने को देहरादून में डॉक्टर के यहां छिपाया था। विनय त्यागी को इस बात की जानकारी हुई। विनय और ठेकेदार की पुरानी रंजिश थी। इसलिए विनय ने पूरा माल चुराया और वो ED को सौंपने जा रहा था। रास्ते में ही देहरादून पुलिस ने विनय को पत्नी सहित दबोचा। सारा माल बरामद किया। अब विनय को पेशी पर ले जाते वक्त मारने की साजिश रची गई , ताकि वो ED या किसी और एजेंसी के सामने मुंह न खोल पाए। अब विनय की मौत के बाद 750 करोड़ ₹ की चोरी का राज़ भी दफ़न हो गया है।
