सामाजिक न्याय के पुरोधा महापुरुष कर्पूरी ठाकुर जी को आदर्श मानकर ही देश को विकसित मार्ग पर ले जाया जा सकता है: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर चंद्रस्वामी स्कूल में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह
एटा। जेल रोड़ स्थित श्री चंद्रास्वामी स्कूल के प्रांगण में भारत-रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती व सुभाषचंद्र बोस नेताजी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता डॉ प्रेम पाल पथरिया ने की एवं संचालन सयुंक्तरूप से कवि राजेंद्र सिंह चौहान राज व महेश मंजुल व्यंग्यकार ने किया। इस अवसर पर ज्ञान पाल सविता, मंगेश कुमार एडवोकेट, अंशुल नंदवंशी, जयवीर सिंह, सुशील कुमार नंद, रिंकी ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कवि, डॉ उदयवीर सिंह मथुरा, प्रमोद विषधर, राजेश जैन, अभय सिंह अभय, श्रीमती अज्जो देवी, श्री कृष्ण, मुरारी लाल, पीएस आलम, नीरज गोस्वामी, रणजीत रुचिर, गौरव कुमार, कृष्ण स्वरूप पप्पी अमरेश जी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।
बता दें जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती
के अवसर पर प्रथम बार नगर में सविता समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा के निकाली गई, जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा मीरा गाँधी भी शामिल हुई वहां सविता समाज द्वारा उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
कवि सम्मेलन समापन के पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर और सुभाषचंद्र बोस नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजाद भारत की नींव रखी उनकी आजाद हिंद सेना के पराक्रम के आगे अंग्रेजों ने हथियार डाले जिनकी वजह से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। साथ ही भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि
बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा 1978 में लागू की गई पिछड़ा वर्ग आरक्षण नीति के तहत पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में 26% आरक्षण देने का फैसला किया गया, उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब दलित-पिछड़ों के पक्ष में फैसले लिए और उनको सशक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए।
जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं ऐसे सामाजिक न्याय के पुरोधा महापुरुष कर्पूरी ठाकुर जी को आदर्श मानकर ही देश को विकसित मार्ग पर ले जाया जा सकता है।
