एटा -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात,थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
एटा। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक
श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर, क्षेत्रांतर्गत माया पैलेस रेलवे रोड, थाना कोतवाली देहात, क्षेत्रांतर्गत कासगंज रोड आगरा रोड, थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत, जलेसर अवागढ़ मार्ग, थाना सकरौली, क्षेत्रांतर्गत इसौली चौराहा एटा फिरोजाबाद बॉर्डर सहित संबंधित क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग, प्रभावी यातायात संचालन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे कांवड़ यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
