पत्नि की साँसों की डोर काटकर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह
हरियाणा के हिसार से कार मे सवार होकर पति संग गुरुग्राम लौटते हुए हुई नवविवाहिता महक की हत्या का राज खुल गया गया है। महक की हत्या उसके पति अंशुल ने की थी। हत्या के बाद बदमाशों द्वारा यह अपराध किए जाने की सूचना पुलिस को देकर पति गुमराह करता रहा।
लूट और हत्या’ की झूठी कहानी…
अंशुल ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। डर के मारे वह कच्चे रास्ते पर गाड़ी ले गया, जहां लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उसकी डेढ़ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पहली नजर में मामला लूट के दौरान हत्या का लगा, लेकिन जांच में कहानी उलझने लगी। गाड़ी का डैश बोर्ड टूटा मिला, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्लव्स पड़े मिले। पुलिस को शक हुआ कि कहीं कहानी गढ़ी तो नहीं गई।
अपने हाथ से ही पत्नि का गला काटा…
जांच में सामने आया कि महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई। पुलिस सख्ती से पूछताछ पर अंशुल टूट गया। उसने कबूल किया कि उसने ग्लव्स पहनकर ही अपनी पत्नी का गला काटा और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है- जब सब कुछ सामान्य दिख रहा था, तो फिर हत्या क्यों?
