जिलाबदर अपराधी ऋषभ ठाकुर ने ‘स्पा सेंटर चालक से मांगी रंगदारी, पुलिस ने पकड़ा.. लंगड़ाते हुए वीडियो भी जारी की
बरेली में जिला बदर होने के बाद भी शहर में खुलेआम घूम रहे ऋषभ ठाकुर को आखिरकार बारादरी पुलिस ने दबोच लिया। खुद को इलाके का डॉन व हिन्दू संगठन से जुडा होने वाला बताने वाला ऋषभ बिना इजाजत शहर में एंट्री मार रहा था। ऊपर से रंगदारी के केस में भी वांछित था — अब हवालात की हवा खा रहा है।
💥 स्पा से शुरू हुआ पूरा खेल..
मामला पीलीभीत रोड स्थित एक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर चल रहे ‘कासा गोल्डन स्पा’ से जुड़ा है। छह दिन पहले दो युवकों ने स्पा का वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी। आरोप लगा कि स्पा की आड़ में गड़बड़ धंधा चल रहा था। वीडियो में लड़कियां दिखाने से लेकर पैसों की डील तक की बातचीत रिकॉर्ड होने का दावा किया गया।
🎙️ 40 हजार की डिमांड और वायरल ऑडियो..
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी तैरने लगा। उसमें स्पा की रिसेप्शनिस्ट से बात करते हुए शख्स खुद को आशु यादव बता रहा है और 40 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
रिसेप्शनिस्ट मुस्कान ने थाने पहुंचकर आशु यादव, उसके कथित नेता ऋषभ ठाकुर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद एक और ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें ऋषभ ठाकुर की आवाज होने का दावा किया गया।
अब पुलिस पूरे ‘स्पा कांड’ की परतें खोलने में जुटी है। कौन वसूली कर रहा था और कौन किसके नाम पर धौंस जमा रहा था — जांच में कई और खुलासे हो सकते है।
