ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कासगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद कासगंज की ढोलना थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना ढोलना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/26, धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त हरिओम पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम वाहिदपुर माफी, थाना ढोलना, जनपद कासगंज को 3 मार्च 2026 को यात्री शेड अलीगढ़ रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
