एटा। थाना जलेसर की साइबर हेल्प डेस्क टीम, थाना साइबर क्राइम एटा व साइबर सैल टीम द्वारा संयुक्त टीम ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार पीडित के खाते में वापस करवाई 4,45,064 रुपये की धनराशि।
दिनांक 08.01.2026 को आवेदक द्वारा थाना जलेसर साइबर हेल्प डेस्क को अवगत कराया गया कि उसके खाते से फ्रॉड हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना जलेसर साइबर हेल्प डैस्क टीम, थाना साइबर क्राइम व साइबर सैल टीम द्वारा उक्त शिकायत में संयुक्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 08.03.2026 को पीडित के खाते में 4,45,064 रूपये की धनराशि वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
कार्यवाही करने वाली टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ थाना साइबर क्राइम
2. उ0नि0 दीक्षित कुमार मय साइबर सेल टीम
3. उ0नि0 शीशपाल सिंह मय साइबर हेल्प डेस्क थाना जलेसर।
