अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में कार्यक्रम आयोजित
राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित
एटा। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में जनपद एटा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हरचंदपुर कला में जिला प्रोबेशन कार्यालय तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बेटियों को शिक्षित करना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।आज महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभार्थीपरककी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनके माध्यम से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाए जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं मनु (कक्षा-6), रेखा (कक्षा-6), अंजलि (कक्षा-8), दिव्या (कक्षा-8) तथा रेखा (कक्षा-9) को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं काजल, राखी, दीपांजलि एवं करीना को भी पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में मोहिनी, भारती, त्रिप्ती, पूनम, आरती, शीलम, प्रियंका एवं गीता को सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं में लक्ष्मी द्विवेदी, शालिनी, रंजना तथा रेनू को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूकता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक सत्वेंद्र सिंह,वन स्टॉप केंद्र प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर अंकिता सक्सेना, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा चौहान, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर बालिका शिक्षा राम लखन, ईकैट ग्रुप के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंबरीश कुमार राय, डायट के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
