पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई
——————————————
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड कल 11 मार्च को एटा में
एटा। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती रेनू गौड का माह मार्च के दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जनपद एटा में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा० सदस्य दिनांक 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से तहसील सदर एटा के सभागार में जनसुनवाई करेंगी, ततपश्चात अपरान्ह 01.30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी।
इसके अलावा अन्य कार्यक्रम मा० सदस्य के निदेर्शानुसार होंगे जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील की है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत, समस्या के समाधान हेतु 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील सदर एटा में स्थिति सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य श्रीमती रेनू गौड के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें। जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।
