मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित
उत्तर प्रदेश के एटा में भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब रिश्वत मांगने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में सीडीओ कथित तौर पर हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 10 हजार रुपये की व्यवस्था कराने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में वे जिला समन्वयक संजीव पचौरी से यह रकम दिलवाने को कहते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद मामला शासन तक पहुंचा। जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
