तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना
मथुरा में एक परिवार रहता है जिसमें हिना 24 साल अपनी सास अनवरी 52 साल के साथ रहती थी। उसके पति और ससुर नोएडा में ड्राइवरी का काम करते है। हिना ने फोन करके बताया की सास को Heart Attack आया और शायद मर गयी है।
पति और ससुर तुरंत घर आये और बाकि रिश्तेदारों के संग अनवरी को सुपुर्द खाक कर दिया।
गुस्सा : 3 दिन बाद हिना का अपनी ननद से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ गुस्से में हिना ने कहा तुझे भी तेरी माँ की तरह मार देंगे ये बात सुनकर बेटी ने ये बात अपने अब्बू और भाई को बताई ससुर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की ।
Proof :- पुलिस ने लाश निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया जिसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आयी।
कबूलनामा :- पूछताछ करने पर हिना ने बताया की आदिल 19 से उसका 2 साल से अफेयर चल रहा है। एक रात 2 बजे अनवरी ने दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था इसलिए नजायज रिश्ते को छुपाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
