श्री चंद्रस्वामी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
एटा। सोमवार को जेल रोड़ स्थित श्री चंद्रस्वामी स्कूल में बड़ी धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संचालन जाह्नवी सक्सैना द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ‘बंटी’ ब्लाॅक प्रमुख सिकंद्राराऊ द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात स्कूल के एनुअल डे (वार्षिकोत्सव) पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी, हरियाणवी नृत्यों के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं नशा और मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाली आर्थिक एवं जनहानि जैसे नाटकों से बच्चों ने खूब तालियां बटोरीं। इन आयोजनों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही क्लाश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एटा राकेश गांधी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
साथ ही नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का कार्यक्रम में सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर परवेज जुबैरी जिलाध्यक्ष सपा, ओमप्रकाश यादव किसान नेता, एकेश लोधी, मीरा गाँधी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका एटा, जबर सिंह, डॉ राम निवास यादव प्रधानाचार्य, महावीर सिंह प्रधानाचार्य, डॉ अनिल यादव, गिरेंद्र सिंह सदस्य जिला पंचायत, संतोष सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन, महामंत्री राजीव शर्मा, डीके राजपूत सहित बड़ी संख्या में जिले के सम्मानित बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री चंद्रस्वामी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
