जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा किया गया उद्घाटन
एटा। आज सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एटा के प्रांगण में संचालित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के जीर्ण हो चुके पुराने भवन का जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की प्रेरणा से डॉ०इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रयासों एवं कुशल प्रबंधन से शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षकों से प्राप्त जनसहयोग से कराए गए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण उपरांत कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा किया गया
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर कार्यालय के उद्घाटन हेतु लगाई गई शिलापट्टिका का अनावरण किया गया
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनसहयोग से कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनपद के अन्य अधिकारियों को भी अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रेरणा मिलेगी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह द्वारा कार्यालय के आंतरिक एवं बाह्य जीर्णोद्धार, साफ़ -सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह से प्राप्त दिशा निर्देश एवं प्रेरणा तथा शिक्षा विभाग के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं कार्यालय सहायकों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ है।तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने भवन के हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुकेश मित्तल लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, गिरिजा शंकर राजपूत जिला समन्वयक ,विनोद कुमार , क्षेत्रपाल सिंह, डॉ0 सुधीर गुप्ता अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद , राहुल गुप्ता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी, रामवीर सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य , जावेद अनवर ,मनोज कुमार तिवारी, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह यादव,वेद प्रकाश बघेल , विनय प्रसाद, रजनीश चौहान, संजीव कुमार एआरएम, विजय कुमार सचिव एसके कॉलेज , शिवकुमार द्विवेदी, राजीव यादव,सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक हरस्वरूप सक्सेना, हरिश्चंद्र दुबे, संतोष सिंह, नरसिंह चौहान, सरोज कुमार ,विनीत कुमार पांडे, सेवाराम एवं कार्यालय सहायक अनूप कुमार द्विवेदी ,वीरेश यादव, प्रदीप वर्मा,प्रमोद चौहान ,जितेंद्र कुमार , सुमन, राम खिलाड़ी, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, राहुल जैन ,दिनेश चंद्र गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, प्रदीप जादौन, रवि कुमार, प्रमोद कुमार ,राम किशोर ,राजवीर सिंह ,शकुंतला देवी सहित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,शिक्षक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
