UP के कानपुर में मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्ष की 2 जुड़वा बेटियों रिद्धि व सिद्धि की गला काटकर हत्या कर दी। यह सूचना बच्चियों की माँ रेशमा ने पुलिस को दी। आरोपी शशि रंजन अरेस्ट है।
क्यों मारा .. नहीं बोल रहा पिता….
हत्यारोपी पिता यह बताने को तैयार नहीं था की उसने बेटियों को क्यों मारा। उसके कमरे में एक साथ 5 CC कैमरे भी चलते मिले। इसको क्यों लगाया? यह भी अभी राज़ ही है। इस कमरे में पत्नि की नो एंट्री थीं। दोनों ने 2014 में लव मैरिज की थीं।
बाहरी महिला की एंट्री ने घोला जहर? अपनी ही 2 बेटियों की ली जान
UP में कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई है कि हत्यारोपी पिता शशि रंजन मिश्रा का बच्चों की मां रेशमा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक छत के नीचे रहते जरूर थे लेकिन कमरे अलग-अलग थे।
इसकी बड़ी वजह चंडीगढ़ की एक महिला से आरोपी की नजदीकी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हत्याकांड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पत्नी रेशमा के अनुसार, आरोपी शशिरंजन कोरोना काल के बाद काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। वही महिला से नजदीकी बढ़ी और वह अपनी फैमिली से दूर होता चला गया।
