कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा 25 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह नेतृत्व में वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 315/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि में वाँछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम हसनपुर मल्लामई थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी हाल निवासी किराये का मकान प्रवीन मोहल्ला शास्त्री नगर रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।
गिऱफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1. सुरेन्द्र सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम हसनपुर मल्लामई थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी हाल निवासी किराये का मकान प्रवीन मोहल्ला शास्त्री नगर रोहतक हरियाणा।
