हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के प्रयास के मामले में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 – 07/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 109, 110, 117(2), 191(2) बीएनएस* में वांछित चल रहे अभियुक्त राशिद पुत्र जफर मुल्ला निवासी मौहल्ला हथौड़ा कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. राशिद पुत्र जफर मुल्ला निवासी मौहल्ला हथौड़ा कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा।
