एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत कस्बा सकीट में आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित किया गया पैदल गश्त।
——————————-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत कस्बा सकीट में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आम जन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बे में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
