ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द का प्रमुख मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश
एक। जनपद की ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द में मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। हालात ऐसे हैं कि सड़क दलदल और तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि कई बार लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि गांव खेरिया खुर्द से निकले वाला प्रमुख मार्ग करीब आधा दर्जन पड़ने वाले गांवों का भी प्रमुख मार्ग है लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग की दुर्दशा हो रखी है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बारी जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क प्रभावित होने लगता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से हो सके।
ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द का प्रमुख मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
