थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअस0– 105/2026 धारा 65(2), 62 बीएनएस व 9एम/10 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सन्दीप उर्फ सन्जू पुत्र रामबीर सिंह निवासी ग्राम शिवसिंहपुर उर्फ नंगला निजाम थाना बागवाला जनपद एटा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
1. सन्दीप उर्फ सन्जू पुत्र रामबीर सिंह निवासी ग्राम शिवसिंहपुर उर्फ नंगला निजाम थाना बागवाला जनपद एटा ।
