प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी से अमांपुर में भड़के भाजपाई, फूंका पुतला।
अमापुर में भाजपाइयों ने पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका
रविवार को बारहद्रारी घंटाघर पर पुतला फूंकते भाजपाई।
अमांपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से की गई टिप्पणी से भाजपा में आक्रोश है। इससे नाराज होकर भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। रविवार को बारहद्रारी घंटाघर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलाबल भुट्टो के पुतलें को दहन किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, सुलोचना गुप्ता, धीरज गुप्ता सर्राफ, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, विजय प्रकाश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, प्रधान संजय शाक्य, दीपक गुप्ता चेयरमैन, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, अनुज अग्रवाल, अनिल सर्राफ, सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, आयुष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मोहित गुप्ता, श्याम सर्राफ, देवेंद्र वर्मा, अरविंद गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, एंव पार्टी के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहें।
