Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

नेपाल की शीर्ष अदालत ने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया

Admin
Last updated: दिसम्बर 22, 2022 9:10 पूर्वाह्न
By Admin 14 Views
Share
6 Min Read
SHARE

‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर 78 वर्षीय चार्ल्स शोभराज नेपाल में हत्या के आरोप में वर्ष 2003 से उम्रक़ैद की सजा काट रहा था. शोभराज वर्ष 1972 से 76 के दौरान ज़्यादातर एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें मादक पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर देता था.

काठमांडू: नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को उसकी सेहत और उम्र के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया.

भारतीय और वियतनामी माता-पिता की संतान शोभराज हत्या के आरोप में वर्ष 2003 से उम्रकैद की सजा काट रहा है.

सर्वोच्च अदालत के सूत्रों के मुताबिक जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और जस्टिस तिलक प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने 78 वर्षीय शोभराज को जेल से रिहा करने का फैसला सुनाया.

अदालत ने शोभराज की उस याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें उसने दावा किया है कि वह उसके लिए निर्धारित अवधि से अधिक का समय जेल में बिता चुका है.

शोभराज वर्ष 1972 से 76 के दौरान ज्यादातर एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उन्हें मादक पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर देता था. उसने जिन लोगों की हत्या की थी, उनमें से दो महिलाओं के शव केवल बिकिनी में मिले थे.

- Advertisement -

You Might Also Like

विकास भवन स्थित सभागार में छोटी नदियों के पुनरोद्धार पर मंथन
कड़ी सुरक्षा में प्रारम्भ हुई बोर्ड परीक्षा, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

शातिर तरीके से लोगों को धोखा देने और छलने के अपने कृत्य के कारण शोभराज ‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात हो गया था. सर्पेंट नाम उसकी उस कुशलता के लिए मिला था, जिससे वह पुलिस को चकमा देता था.

द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, खंडपीठ ने नेपाल सरकार से 15 दिनों के भीतर उसे उसके गृह देश फ्रांस भेजने की व्यवस्था करने को भी कहा है. अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 78 वर्षीय शोभराज को मुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि वह अपनी जेल की सजा की 95 प्रतिशत अवधि पहले ही पूरी कर चुका है.

अपनी याचिका में शोभराज ने दावा किया था कि वह नेपाल के वरिष्ठ नागरिकों को दी गई ‘छूट’ के अनुरूप अपनी जेल की सजा पूरी कर चुका है.

फैसले में कहा गया है, ‘जेल प्रबंधन नियमन 65 वर्ष से अधिक उम्र के और अच्छे आचरण वाले कैदियों की जेल अवधि में 75 प्रतिशत तक की छूट की कल्पना करता है.’

नेपाल में उन कैदियों को रिहा करने का विधिक प्रावधान है, जो कारावास के दौरान अच्छे चाल-चलन के साथ सजा का 75 फीसदी हिस्सा जेल में बिता चुके हों.

- Advertisement -

उसने दावा किया कि वह दी गई 20 साल की सजा में से 17 साल पहले ही जेल में बिता चुका है और अच्छे चाल-चलन के कारण उसे रिहा करने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है. शोभराज को अगस्त, 2003 में काठमांडू के एक ‘कसीनो’ से पकड़ा गया था.

भक्तपुर की जिला अदालत ने कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को 1975 में अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोंजिच (29 वर्ष) और उसकी कनाडाई गर्लफ्रेंड लॉरेंट कैरिएर (26 वर्ष) की हत्या का दोषी ठहराया गया था. नेपाल में आजीवन कारावास की सजा का मतलब 20 साल जेल की सजा से है.

रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितंबर, 2003 को गिरफ्तार शोभराज की आजीवन कारावास की सजा अगले साल 18 सितंबर को खत्म होने वाली थी.

20 से अधिक हत्याओं में शामिल शोभराज ने एक फ्रांसीसी पर्यटक को जहर देने और एक इजरायली नागरिक की हत्या करने के लिए भारत में 21 साल की जेल की सजा भी काटी है.

भारतीय जेल में 21 साल बिताए गए समय में, 21 दिन शामिल नहीं है. तब वह वर्ष 1986 में उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल के गार्ड को मादक पदार्थ खिलाकर फरार हो गया था. उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के उपलक्ष्य में यह मादक पदार्थ मिठाई में मिलाकर गार्डों को परोसा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लेकिन उसके दोबारा पकड़े जाने के बाद नेपाल में पुलिस ने 1975 में अमेरिकी नागरिक कोनी की हत्या की जांच फिर से शुरू कर दी, जिसे शोभराज ने काठमांडू में मार डाला था. कोनी से वह एक रत्न व्यापारी के रूप में संपर्क किया था. शोभराज के ही होटल में ठहरे कोनी का शव इमारत से करीब 20 किमी दूर सुनसान इलाके में पड़ा मिला था.

शोभराज के नाम कई ‘पश्चिमी यात्रियों’ (बैकपैकर्स) की हत्या से जुड़े हैं. उसके अपराध के तौर-तरीकों में कथित तौर पर अपने पीड़ितों को नशा देना और फिर उनकी हत्या करना शामिल था. अनुमान है कि 1972 से 1976 के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले शोभराज ने इस दौरान 15 से 20 लोगों की हत्या की थी.

शोभराज द्वारा की गईं खौफनाक हत्याओं और जेल से भागने की घटनाओं का वर्णन अनगिनत डॉक्यूमेंटी, फिल्मों और किताबों में किया गया है.

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

Kindly share the post नेपाल की शीर्ष अदालत ने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दियाon social media 🙂 कलप्रिट तहलका.

TAGGED:indianationalnews
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article डॉ. मनसुख मांडविया ने पूरे विश्व में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी, रोकथाम व प्रबंधन के लिए कोविड-19 की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी की समीक्षा की
Next Article मास्क पहनने और सैनिटाइजर लगाएं, लोकसभा में बोले मनसुख मंडाविया, Corona के केसों को देखते हुए सरकार Alert पर
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधराजस्थान

पत्नि की हत्या कर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह

फ़रवरी 17, 2026
अपराधअलीगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा 

फ़रवरी 17, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026

You May also Like

अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology