Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशनोएडा

Greater Noida 2022 LookUp: गंगाजल और डाटा सेंटर मिला, उपलब्धियों भरा रहा साल

Admin
Last updated: दिसम्बर 31, 2022 9:44 पूर्वाह्न
By Admin 7 Views
Share
5 Min Read
Greater Noida 2022 LookUp: गंगाजल और डाटा सेंटर मिला, उपलब्धियों भरा रहा साल
SHARE

कोविड (Covid) काल के बाद विकास की दौड़ में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) ने चालू वर्ष 2022 में लंबी छलांग लगाई है. इस छलांग की वजह से शहर ने इस साल के अंदर अपनी झोली में काफी कुछ समेटा भी है. इसमें सबसे अहम गंगाजल की आपूर्ति रही है. इसके अलावा भी इस शहर को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है. इसी साल यहां देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर शुरू हुआ, पहली बार गंगाजल घर घर पहुंचा. वहीं कई ऐसी परिजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है जो निकट भविष्य में ग्रेटर नोएडा की एक नई तस्वीर पेश करने वाली हैं.

आज हम साल 2022 के आखिरी दिन चलते चलते ऐसी ही कुछ प्रमुख परियोजनाओं की संक्षिप्त चर्चा करेंगे. लेकिन इनके जरिए विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे कि आम आदमी के जीवन में इन परियोजनाओं से कितना और कैसे असर पड़ा. पेश है रिपोर्ट:-

घर घर पहुंचा गंगाजल

अभी तक भूमिगत जल पर निर्भर ग्रेटर नोएडा शहर को चालू वर्ष में बड़ी उपलब्धि गंगाजल प्रोजेक्ट को लेकर मिली है. शहर में घर घर गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई. ग्रेटर नोएडा में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा था. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इसी साल एक नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना का शुभारंभ किया. इसी के साथ शहर में जलापूर्ति शुरू हो गई है.

एमएमएलएच व एमएमटीएच का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल पहली बार ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी के पास करीब 145 हेक्टेयर में प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और 334 हेक्टेयर में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब का एलान किया था. ट्रांसपोर्ट हब में रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी भी विकसित करने की योजना है. दावा किया जा रहा है कि लॉजिस्टिक हब परियोजना से नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में उद्योगिक उत्पादों की ढुलाई बहुत आसान हो जाएगी. मुंबई, गुजरात आदि जगहों पर जाने में चार से पांच दिन लगता है, लेकिन इस परियोजना के शुरू होने के बाद माल डेढ़ दिन में पहुंच सकेगा.

श्रमिक आश्रय स्थल व रैन बसेरा

ग्रेटर नोएडा के विभिन्न औद्योगिक यूनिटों में काम करने वाले कामगारों और रोजगार की तलाश में दूरदराज से आने वाले लोगों के अलावा अन्य बेघर गरीबों के लिए राज्य सरकार ने इसी साल श्रमिक आश्रय स्थल व रैन बसेरों का शुभारंभ किया है. शुभारंभ के बाद से इन आश्रय स्थलों में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को शरण मिली है. राज्य सरकार इसे शहर के लिए बड़ी सौगात बता रही है.

स्वच्छता में हासिल हुआ नया मुकाम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता में पहले पायदान पर लाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि पहले ही इस शहर ने स्वच्छता की दृष्टिकोण से नया मुकाम हासिल किया है. वहीं अब कुछ नए मुकाम हासिल करने के लिए नई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है. इसमें ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों की मैकेनिकल स्वीपिंग और बेहतर तरीके से कराने की व्यवस्था शामिल हैृ. इसके लिए टेंडर जारी किया गया है. इसमें 5 साल के अंदर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं मैन्यूअल स्वीपिंग में और सुधार किया जाएगा. प्राधिकरण ने इसके लिए भी टेंडर निकाल दिए हैं. इस पर पांच साल में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का आंकलन है.

फाउंटेन सिटी बनेगा ग्रेनो

ग्रेटर नोएडा को फाउंटेन सिटी बनाने की योजना पर इस साल काम शुरू हो गया है. उम्मीद है कि साल 2023 यानी नए साल में ग्रेटर नोएडा की पहचान सिटी ऑफ फाउंटेन के रूप में होगी. प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा के सभी बड़े चौराहों पर फाउंटेन लगवाने की पहल की है. चौराहों पर वर्तमान में लगे सभी फाउंटेन को और बेहतर बनाया जाएगा. इस समय परी चौक, किसान चौक जैसे कुछ बड़े चौराहों पर ही फाउंटेन लगे हैं. लेकिन जल्द ही अन्य चौराहों पर भी फाउंटेन लग जाएंगे.

फसाड लाइटिंग से चमकेगा शहर

साल 2023 में ग्रेटर नोएडा को फसाड लाइटिंग से चमकाने की योजना है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की सभी प्रमुख सड़कों के किनारे स्थित बिल्डिंगों पर फसाड लाइटें लगवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. कई जगह काम भी शुरू हो गया है. फसाड लाइटें बिल्डिंग मालिकों को खुद लगवानी होंगी. पिछले दिनों इस संबंध में प्राधिकरण ने नीति बनाकर बोर्ड बैठक में मुहर लगा दी थी.

TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article fire hd image Allahbad कबाड़ के गोदाम में लगी आग, अज्ञात पर आग लगाने का आरोप
Next Article Police car hd photo ctahalaka.com कहां है छात्रा को लेकर भागे पुलिस अधिकारी?
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधराजस्थान

पत्नि की हत्या कर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह

फ़रवरी 17, 2026
अपराधअलीगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा 

फ़रवरी 17, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology