Life Styleअपराधमहाराष्ट्रयुवाराज्यवायरल

दो लड़कियों के बीच एक लड़का, किया खतरनाक बाइक स्टंट, तीनो पर FIR

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट (Bike Stunt) करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस (Mumbai Police) ने मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने तीनों की तलाशी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
इतना ही नहीं एक नोटिस निकालकर लोगों से भी तीनों की पहचान बताने के लिए कहा है।

दो लड़कियों के बीच लड़का, खतरनाक बाइक स्टंट

मुंबई में खरनाक बाइक स्टंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपनी बाइक पर आगे एक युवती और पीछे एक अन्य युवती को बैठाकर जानलेवा स्टंट करता दिख रहा है । उसने बाइक का अगला हिस्सा उठाया और फिर कुछ दूर तक ले गया। उनके स्टंट का एक अन्य बाइकर ने वीडियो बनाया था। पोथोल वॉरियर्स फाउंडेशन (पोथोल वॉरियर्स फाउंडेशन) ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। कैप्शन में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बाइक नंबर के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Back to top button