पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभय पुरा विकास क्षेत्र अमापुर जनपद कासगंज में आज बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती को मनाया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आर्य ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित किए हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आर्य ने बच्चों को बताया कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितंबर सन 1887 को अल्मोड़ा में हुआ था पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत सरकार के चौथे गृह मंत्री रहे 1957 को पंत जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया 7 मार्च 1961 को दिल्ली में आप का देहावसान हो गया आप बहुत ही क्रांतिकारी नेता थे महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाए जा रहे साइमन कमीशन और असहयोग आंदोलन में आप ने भाग लिया और सन 1930 को आप को जेल की हवा भी खानी पड़ी विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और गांव के सभी सम्मानित नागरिक मौजूद थे
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
