
कानपुर: कानपुर- हमीपुर हाईवे पर सजेती थाने के अमौली गांव के पास रविवार तड़के ट्रेलर और ट्रक की सीधी टक्कर में दोनों के चालक समेत तीन जिंदा जल गए। खाली ट्रेलर कानपुर से एमपी की ओर जा रहा था तथा छतरपुर से जौ लादकर ट्रक कानपुर आ रहा था। हादसे के वक्त ट्रक से कूद गए क्लीनर ने पुलिस को सूचना दी है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
