देर रात ऑटो में सफर बना डर का कारण..
मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव
मुंबई में देर रात घर लौट रही टीवी एक्ट्रेस Priya Bakhshi के साथ कथित तौर पर एक ऑटोरिक्शा चालक ने बदसलूकी की। एक्ट्रेस का आरोप है कि ऑटो चालक उन्हें जानबूझकर गलत रास्ते से ले जा रहा था और बार-बार कहने के बावजूद गाड़ी रोकने को तैयार नहीं था।
प्रिया ने बताया कि जब उन्होंने ऑटो वाले से पूछा कि वह किस रास्ते से जा रहा है, तो चालक उन्हें समझाता रहा कि वही सही रास्ता है। कई बार कहने के बाद आखिरकार ऑटो रोका गया, लेकिन तब चालक ने उल्टा उन्हें ही ताना मारते हुए कहा—
“पता नहीं होता है और चले आते हो।”
ऑटो से उतरकर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
घटना के बाद ऑटो से उतरते ही प्रिया भावुक हो गईं और रोते हुए कहा—
“यहां नॉर्थ इंडियंस के साथ बहुत खराब व्यवहार किया जाता है, मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगी।”
