एटा-अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया औचक निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
