एडीएम ने आगामी त्योहारी सीजन में जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के दिए निर्देश
अलीगढ़ ।अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ० दीनानाथ यादव ने बताया कि जिले में विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रर्वतन कार्यवाही कर 3166 निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 826 नमूनें एकत्रित किये गये, 666 जॉच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 250 अधोमानक, 89 असुरक्षित तथा 22 मिध्याछाप पाये गये। 418 वाद मा0 न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी अलीगढ़ में दायर किये गये व 157 वाद मा0 न्यायिक न्यायालय में दायर किये गये। मा0 न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा 368 वाद निर्णित करते हुए 89 लाख 94 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। मा0 न्यायिक न्यायालय ने 15 वाद निर्णित करते हुए 2 लाख 55 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रर्वतन कार्यवाही कर 783 निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 296 नमूनें एकत्रित किये गये, 185 जॉच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 79 अधोमानक, 27 असुरक्षित व 04 मिथ्याछाप पाये गये। 53 वाद मा0 न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी अलीगढ़ में दायर किये गये व 8 वाद मा0 न्यायिक न्यायालय में दायर किये गये। मा0 न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा 80 वाद निर्णित करते हुए 35 लाख 31 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त विगत वर्ष जिले में 5 कस्तूरबा गांधी विद्यालय इंट राईट स्कूल प्रमाणित हुए। जिला प्रशासन एवं नगर निगम, नगर पालिका व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से विगत वर्ष एसबीआई मेन ब्रांच के सामने क्लीन स्ट्रीट फूड हब विकसित एवं प्रमाणित हुआ। विगत वर्ष इस्कान मंदिर FSSAI से (BHOG ) प्रमाणित हुआ। 40 खाद्य प्रतिष्ठानों को हाईजिन रेटिंग प्रमाण पत्र एवं 240 खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को फास्टेक प्रमाण पत्र जारी किए गए।
एडीएम सिटी ने कांवड़ यात्रा से पहले अचलेश्वर मन्दिर व खेरेश्वर मन्दिर के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण एवं जन जागरूकता कार्यकम, जिम में प्रोटीन पाउडर एवं मैडीकल स्टोर पर कार्यवाही के साथ सभी मेडीकल स्टोर एवं मदिरा की दुकानों को फूड लाईसेन्स से आच्छादित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहारी सीजन है ऐसे में जिले में मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए।
