Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटामनोरंजनमहिलायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेख

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट—हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित

Amit Mathur
Last updated: मार्च 19, 2026 10:48 अपराह्न
By Amit Mathur 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट—हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित
——————————————–
शारदीय नवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की तैयारी पूरी

एटा। आज से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पर्व पारंपरिक ढंग से ही मनाए जाएं, किसी भी नई अथवा गैर-परंपरागत गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नगर निकायों को निर्देशित किया कि सभी धार्मिक स्थलों एवं उनके आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए, कूड़ा-करकट का तत्काल निस्तारण हो तथा नियमित रूप से चूना छिड़काव सुनिश्चित किया जाए ईद की नमाज के दौरान पशुपालक अपने पशुओं को बाड़े में ही रखें।
उन्होंने जलकल विभाग को पर्व अवधि में निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने तथा विद्युत विभाग को 24 घंटे सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रमुख देवी मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।
कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा तहसील एवं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिस बल भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय किया जा रहा है तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को आपात सेवाएं सुदृढ़ रखने तथा एंबुलेंस सेवाएं सतत उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, समन्वय एवं शांति के साथ मनाए जाएंगे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी भावना विमल, पीयूष रावत, स्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह, संजय सिंह, नितेश गर्ग, संकल्पदीप कुशवाह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार अलीगंज संजय सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Previous Article ग्राम पवास में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Next Article हर घर सोलर, हर घर बचत – पीएम सूर्य घर योजना से एटा में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई पहचान
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा किया गया उद्घाटन

अप्रैल 6, 2026
अपराधअलीगढ़

सड़कों पर अतिक्रमण व नो-पार्किंग उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, कासगंज रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर की गई कार्रवाई

अप्रैल 6, 2026
अपराधअलीगढ़

“मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक; स्वावलंबन और सुरक्षा पर जोर

अप्रैल 6, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 142 वाहनों का किया गया चालान

अप्रैल 6, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

SSP डॉ इलामारन जी के नेतृत्व में थाना परिसरों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया स्वच्छता अभियान 

अप्रैल 5, 2026
अलीगढ़आगरा

संयुक्त सचिव (भारत सरकार) श्री वेंकटेसपाथी द्वारा स्कूल चलो अभियान का किया गया शुभारम्भ

अप्रैल 4, 2026
अपराधअलीगढ़

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर किया जागरूक

अप्रैल 4, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज: आत्महत्या के दुष्प्रेरण की घटना से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

अप्रैल 4, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology