
आगरा में सामने आया लव ज़ेहाद का मामला: फोटो- सोशल मीडिया
आगरा में सामने आया लव ज़ेहाद का मामला: फोटो- सोशल मीडिया
Agra love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में एक विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने किसी मिलने वाले को फोन किया। फोन एक महिला को लग गया। व्यक्ति को महिला की आवाज इतनी पसंद आई कि वह उसका दीवाना हो गया और उससे फोन पर बातें करने लगा। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला यह सोचकर मान गई कि वह अच्छा व्यक्ति है।
एक साल तक व्यक्ति ने महिला को कई जगह किराए के मकान में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह उसे रखने से मना कर रहा है। महिला से उसने कहा कि उसने तो शारीरिक संबंध बनाने को शादी की थी। इधर, महिला को यह भी पता चला कि वह मुस्लिम है तो महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ जेल भेज दिया है।
एक विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने अपने को फ़ोन पर हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसाई महिला
बता दें कि महराज कुरैशी उर्फ राहुल निवासी कटरा बजीर खां ने वर्ष 2019 में अपने किसी मिलने वाले को फोन किया। फोन में एक डिजिट गलत थी तो फोन भिंड की रहने वाली महिला पर लग गया। महराज को उसकी आवाज इतनी पसंद आई कि वह उसे रोज फोन करने लगा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महराज ने देखा कि महिला हिंदू है तो वह भी हिंदू बन गया। महराज ने महिला को यह बात नहीं बताई कि वह शादीशुदा भी है।
आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए- पीड़ित महिला
महराज ने वर्ष 2020 में उसके साथ शादी कर ली और उसे कई जगहों पर किराए के मकान में रखा। वर्तमान में उसे कोतवाली में रखे हुए था। महराज ने महिला से कहा कि अब उसका उससे मन भर गया है, उससे शारीरिक संबंध बनाने को उसने शादी की थी। महिला को यह भी पता चल गया कि वह मुस्लिम है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव ज़ेहाद में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया
महिला कोतवाली थाने पहुंची। महिला को परेशान देख इंस्पेक्टर सुभाष चंद पांडे ने उसे पहले पानी पिलाया और फिर पूरी बात पूछी। महिला ने बताया कि महराज ने उससे शारीरिक संबंध बनाने को शादी की थी। महिला के साथ उसने कई बार दुराचार किया है। इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
