Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश का ऐलान- नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं, कल से शुरू होगा सपा का अभियान

Admin
Last updated: जनवरी 18, 2022 9:29 पूर्वाह्न
By Admin 6 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Contents
अखिलेश ने बताया, कैसे देगी सपा फ्री बिजलीलैपटॉप बांटने से 4000 लोगों को मिली नौकरीचंद्रशेखर को गठबंधन में शामिल करने पर क्‍या बोले अखिलेश

Uttar pradesh assembly election 2022: अखिलेश का ऐलान- नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं, कल से शुरू होगा सपा का अभियान

अखिलेश का ऐलान- नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं, कल से शुरू होगा सपा का अभियान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है. लखनऊ में मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रैंस करके अखिलेश यादव ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली (Free Electricity) देने का ऐलान किया. उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के बिजली के बिल (Electricity Bill) ज्‍यादा आए हैं वो आए और अपना नाम लिखवाएं, और सपा की सरकार बनने पर उन्‍हें 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. अख‍िलेश यादव ने कहा कि, जिसे तीन सौ यूनिट बिजली फ़्री चाहिए वो अपना नाम लिखकर फार्म जमा करे. अखिलेश यादव ने कहा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है. इसके लिए कल से ही अभियान शुरु किया जाएगा. लोगों को उनका बिजली बिल जिस नाम से उनके घर आता है वो नाम इस अभियान के तहत फॉर्म में भरवाया जाएगा.

अखिलेश ने बताया, कैसे देगी सपा फ्री बिजली

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट फ्री बिजली का अभियान शुरू कर दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि यह अभियान कल से शुरू होगा. उन्होंने कहा, जो लोग फ्री बिजली पाना चाहते हैं, वे सपा पार्टी द्वारा दिए जाने वाले फॉर्म में अपना नाम लिखाएं. ये वही नाम होना चाहिए, जो मौजूदा बिजली बिलों पर आ रहा है. उन्‍होंने बताया कि सपा के कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन के लिए जाएंगे और उसी दौरान घोषणाओं की जानकारी देंगे और बिजली वाले फॉर्म भी भरवाएंगे.जो भी बिजली का बिल देगा उसका 300 यूनिट बिल सरकार में आते ही माफ़ कर देंगे.

अखिलेश यादव ने कहा, जिन लोगों के कनेक्शन हैं, या जिन्हें कनेक्शन लेने हैं. वे समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू हो रहे अभियान का हिस्सा बने. अपना फॉर्म भरें. इस फॉर्म में वे वही नाम लिखें, जिन नाम से बिजली के बिल आते हैं. यह अभियान 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए हैं. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा, यूपी सरकार पिछले 3-4 महीने से लोगों को बिजली बिल नहीं भेज रही है. बिल इसलिए नहीं भेजे जा रहे हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा राशि के हैं. सरकार को पता है कि अगर ये बिल भेजे जाते हैं, तो जनता इस तरह से जवाब देगी कि इन्हें जोर का झटका लगेगा. बीजेपी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि, जिन लोगों ने बिजली नहीं इस्तेमाल की और मीटर भी नहीं हैं उन्हें भी बिल भेज दिए गए. वहीं उन्‍होंने कहा कि, गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ, ओलावृष्टि और जानवरों से फसल का नुकसान हुआ लेकिन किसी को मुआवजा नहीं दिया गया.

लैपटॉप बांटने से 4000 लोगों को मिली नौकरी

अखिलेश यादव ने कहा, जो लैपटॉप हमने बांटे थे आप जाकर पूछिए बच्चों को उनसे कितना फायदा हुआ. लखनऊ HCL में 4000 लोगों को नौकरी मिली, लखनऊ और कानपुर मेट्रो में भी हजारों की संख्या में लोगों को नौकरी मिली है. वहीं उन्‍होंने कहा कि 18 लाख लैपटॉप से कितनी नौकरियां सृजित हुईं ये भी देखना पड़ेगा.

चंद्रशेखर को गठबंधन में शामिल करने पर क्‍या बोले अखिलेश

चंद्रशेखर को गठबंधन में शामिल करने पर अखिलेश ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जी का जो भी सुझाव होगा वो जरूर सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगे. अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, यूपी के 90 हज़ार करोड़ के वित्तीय घाटे पर अखिलेश ने कहा कि हम 23 हज़ार करोड़ छोड़कर गए थे और अब देखिए डबल इंजन की सरकार ने खजाना कैसे खाली कर दिया है. इनसे पूछिए कि 24 घंटे काम कर रहे थे, उससे घाटा बढ़ कैसे गया.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Uttar Pradesh Assembly Election: ओवैसी की पार्टी AIMIM का पहला हिंदू प्रत्‍याशी जो लड़ेगा यूपी का विधानसभा चुनाव, जानिए कौन हैं मनमोहन झा गामा
Next Article बेटे-बेटियों को टिकट के लिए सांसद मंत्री और राज्‍यपाल तक कतार में, बीजेपी के लिए बढ़ी चुनौती
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology