एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा 05 सटोरिये सट्टा खेलते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 11790/- रुपये व पत्ता ताश बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 05 जुआरियों को सट्टा लगाते समय रंगेहाथ गिरफ्तार, जामा तलाशी एवं फड़ से 11790/- रूपये व पत्ता ताश बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.01.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 05 सटोरियों को सट्टा खेलते हुये समय 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे एवं फड़ से कुल 11790/- रुपये एवं 52 पत्ता ताश बरामद किये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु०अ०सं० 12/2022 धारा 13 जुआ एक्ट (सट्टा) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-*
1- शिव सिंह पुत्र गेंदालाल नि0 ग्राम विच्छन थाना जैथरा जिला एटा।
2- बबलू पुत्र सरमन नि0 राधाकिशन थाना अलीगंज जनपद एटा।
3- मुकीम पुत्र नूर मुहम्मद नि0 गंगादरवाजा थाना अलीगजं जनपद एटा।
4- धनश्याम पुत्र रघुनाथ नि0 मु0 गुलाम हुसैन थाना अलीगंज एटा।
5- अंशुल पुत्र राजवीर सिंह नि0 गुलाम हुसैन थाना अलीगंज जनपद एटा।
*बरामदगी*
1- 11790/- रुपये एवं ताश पत्ता।
*गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1. उ0नि0 श्री संजय सिंह
2. आरक्षी मनीष कुमार
3. आरक्षी सतीश चन्द्र चौधरी
4. आरक्षी अजीत कुमार
5. आरक्षी अनिल कुमार
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
