लखनऊ। अलीगढ़ जिले (Aligarh District) की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पहले चरण (First Phase Voting) में यानी 10 फरवरी को संपन्न हो गई। इस बार विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में कुल 60.49 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां इगलास सुरक्षित सीट है।
Aligarh Assembly seat 2022 result update:
अलीगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा से मुक्ता राजा, सपा गठबंधन से जफर आलम, बसपा से रजिया खान, कांग्रेस से मोहम्मद सलमान और आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के संजीव राजा करीब साढ़े पंद्रह हजार वोटों से जीते थे।
Koil Assembly seat 2022 result update:
कोल सीट पर भाजपा से अनिल पराशर, सपा गठबंधन से शाज इसहाक, बसपा से मोहम्मद बिलाल, कांग्रेस से विवेक बंसल और आम आदमी पाटी से मनोज शर्मा प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के अनिल पराशर करीब 51 हजार वोटों से जीते थे।
Chharra Assembly seat 2022 result update:
छर्रा सीट पर भाजपा से रविंद्रपाल सिंह, सपा गठबंधन से लक्ष्मी धनगर, बसपा से तिलकराज यादव, कांग्रेस से अखिलेश शर्मा और आम आदमी पाटी से सुशील कुमार बघेल मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से रविंद्रपाल सिंह करीब 56 हजार वोटों से जीते थे।
Atrauli Assembly seat 2022 result update:
अतरौली सीट पर भाजपा से संदीप सिंह, सपा गठबंधन से वीरेश यादव, बसपा से ओमवीर सिंह, कांग्रेस से धर्मेंद्र कुमार और आम आदमी पाटी से खेम सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से संदीप सिंह करीब 51 हजार वोटों से जीते थे।
Barauli Assembly seat 2022 result update:
बरौली सीट पर भाजपा से ठाकुर जयवीर सिंह, सपा गठबंधन से प्रमोद गौड़, बसपा से नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस से गौरांग देव चौहान और आम आदमी पाटी से सुनीता शर्मा मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के दलवीर सिंह करीब 39 हजार वोटों से जीते थे।
Iglas Assembly seat 2022 result update:
यह सुरक्षित सीट है। इगलास सीट पर भाजपा से राजकुमार सहयोगी, सपा गठबंधन से बीरपाल सिंह, बसपा से सुशील जाटव, कांग्रेस से प्रीती धनगढ़ और आम आदमी पाटी से हरिओम विशाल मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के राजवीर दिलेर करीब 75 हजार वोटों से जीते थे। 2019 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने जीत दर्ज की थी।
Khair Assembly seat 2022 result update:
खैर सीट पर भाजपा से अनूप प्रधान, सपा गठबंधन से भगवती सूर्यवंशी, बसपा से चारुकेन, कांग्रेस से मोनिका सूर्यवंशी और आम आदमी पाटी से मोहनिश प्रताप मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के अनूप प्रधान करीब 72 हजार वोटों से जीते थे।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
