दुष्कर्म के अपराध में वांछित शातिर अभियुक्त को थाना अमांपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
अमांपुर। दिनांक 11.03.2023 को वादी द्वारा थाना अमांपुर पर एक तहरीर दी कि अभि0 योगेश उर्फ नन्ने पुत्र राजवीर सिंह नि0 ग्राम सुजरई थाना अमांपुर जनपद कासगंज उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा वादी की पुत्री के साथ शौच से वापस आते समय पकडकर गलत काम किया है।वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 53/23 धारा 376 भा0दं0वि0 व धारा 3/4 पोक्सो पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2023 को समय करीब 11.15 बजे दुष्कर्म के अपराध में वांछित मु0अ0सं0 53/23 धारा 376 भा0दं0वि0 व धारा 3/4 पोक्सो में नामित अभि0 योगेश उर्फ नन्ने पुत्र राजवीर सिंह नि0 ग्राम सुजरई थाना अमांपुर जनपद कासगंज उम्र करीब 24 वर्ष को अमांपुर सिढपुरा रोड पर कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को बाद चिकित्सीय परीक्षण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभि0 का विवरण-
1. योगेश उर्फ नन्ने पुत्र राजवीर सिंह नि0 ग्राम सुजरई थाना कोतवाली अमांपुर जनपद कासगंज
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-
• मु0अ0सं0 53/23 धारा 376 भा0दं0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना कोतवाली अमांपुर जनपद कासगंज
पुलिस टीम का विवरण*
1. प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार थाना अमांपुर जनपद कासगंज
2. है0का0 115 अवधेश कुमार थाना अमांपुर जनपद कासगंज
3. है0का0 217 शैलेन्द्र थाना अमांपुर जनपद कासगंज
