विकासखंड अमापुर पर किया गया अमृत कलश कार्यक्रम का आयोजन।
खबर जनपद कासगंज के विकास खंड अमापुर की है। जहा पिछले समय से विकास खंड अमापुर की समस्त ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आयोजन किया गए इसी के मध्य नजर आज विकास खंड अमापुर पर खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में एक बहुत ही सुंदर कार्यक्रम अमृत कलश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विकास खंड अमापुर मौजूदा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह ए डी ओ पंचायत रामनिवास वर्मा ऐ डी ओ आई एस बी ऐ डी ओ समाज कल्याण व अनेक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य सम्मानित लोगों ने उपरोक्त मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया गए अमृत कलश कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चरन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया के उपरोक्त कार्यक्रम को उनकी याद में मनाया गया जिन्होंने हमारे देश की सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति देने के बावजूद भी देश की आन् व शान को आच तक ना आने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट
रामेश्वर सिंह
ब्यूरो चीफ
अलीगढ़ मंडल
कल प्रिंट तहलका
जनपद कासगंज के विकास खंड अमांपुर में आयोजित किया गया अमृत कलश कार्यक्रम, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत पर एक-एक कलश की स्थापना की गई, अब विकास खंड अमांपुर की 62 पंचायतों से एकत्रित किये गए कलशों से एक अमृत कलश बनाया गया है। 24 अक्टूबर को इस कलश को जिला कार्यालय पर भेजा जाएगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खंड अधिकारी चरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, ADO पंचायत रामनिवास वर्मा, ADO ISB यतेंद्र कुमार, ADO समाज कल्याण परवेज अली आदि लोग उपस्थित रहे।
