थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त सोनू उर्फ नरेन्द्र पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नगला धनी थाना जलेसर एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं0- 116/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
