एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस।
दिनांक 27.11.2025 को आवेदक ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर 25,000 रुपये की धनराशि की ठगी कर लेने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) तथा क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक से ठगी गयी 25,000 रुपए की संपूर्ण धनराशि आज दिनांक 09.02.2026 को पीडित के खाते में वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
