उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मे बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहट BLO अखिलेश कुमार ने फांसी लगा जान दे दी।
आगामी 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। चुनाव संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगातार ड्यूटी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कारण अवकाश मांगे जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा छुट्टी नहीं दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर एक संदेश में लिखा —
“परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग मेरे मरने के बाद करे। मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा।”
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। कई संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
