एटा– थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बुलेरो पिकअप सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.04.2023 को अभियुक्त शिशुपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मथु थाना मुरसान जनपद हाथरस को 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बुलेरो पिकअप सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअस0– 051/2023 धारा 60(1)/72 उत्तर प्रदेश शुल्क/आब0 अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1. शिशुपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मथु थाना मुरसान जनपद हाथरस
*बरामदगी-*
1. 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बुलेरो पिकअप।
*गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण -*
1. उ0नि0 रामलाल सिंह
2. है0का0 सुधीर कुमार
3. का0 अजय मलिक
4. हो0गा0 रुकमपाल सिंह।
